Top News

स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल स्टेडियम ग्राउण्ड में संपन्न

 

उमरिया - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल स्टेडियम ग्राउण्ड में संपन्न हुई। इस दौरान संयुक्त टुकडि़यो द्वारा तिरंगे झण्डे व मुख्य अतिथि को सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हां, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने