Top News

टायर फटने से अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटा,चालक की मौत।



उमरिया जिले के नौरोजाबाद में टायर के फटने से ट्रैक्टर हुआ दुर्घटना ग्रस्त चालक की घटना स्थल पर हुई दुखद मौत


उमरिया।जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत करकेली-घुलघुली मार्ग पर ट्रेक्टर के टायर फटने से ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है और ट्रैक्टर चालक  कमलभान पिता लखन बैगा निवासी घुलघुली की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है है,घटना के बाद मौके पर नौरोजाबाद पुलिस पहुंची है,और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक  चालक उमरिया एजेंसी से वाहन की सर्विसिंग कराकर वापस ग्रह ग्राम घुलघुली जा रहा था उसी दौरान बिजौरा मोड़ के पास  यह हादसा हुआ जिसमें चालक की दुखद मौत हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने