Top News

खेलों इंडिया हॉकी सेंटर उमरिया के लिए चयन ट्रायल सम्पन्न

 

उमरिया। मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार उमरिया जिले में 27 एवं 28 जुलाई 2022 को खेलों इंडिया हॉकी सेंटर के लिए 02 दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित की गई। भारत सरकार द्वारा उमरिया में स्वीकृत खेलों इंडिया हॉकी सेंटर के लिए खिलाडियों के इस चयन ट्रायल में 14 से 18 वर्ष के 36 खिलाडियो (18 बालक. 18 बालिका) ने चयन किया। चयन समिति ने शारीरिक दक्षता स्केल टेस्ट व गेम टेस्ट के आधार पर खिलाडियों के चयन किया गया। संपूर्ण चयन प्रक्रिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव उमरिया के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा के मागदर्शन में संचालित किया गया । इस अवसर पर भारतीय प्राधिकरण के हॉकी प्रशिक्षक अमित कुमार हॉकी प्रशिक्षक राजनदगांव,  रविन्द्र हार्डिया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला उमरिया  प्यारेलाल बैगा सचिव जिला हॉकी संघ,  शेख सलीम व्यायाम निर्देशक  कृष्ण कुमार झारिया संविदा जिला खेल प्रशिक्षक एवं खेलों इंडिया सेंटर उमरिया के प्रवीन पसेरिया हॉकी प्रशिक्षक तथा हॉकी फीडर सेंटर उमरिया के संजय सिंह हॉकी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने