Top News

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,मानपुर में हुई दुर्घटना।


उमरिया।जिले के मानपुर थाना अंतर्गत प्रवीण हार्डवेयर के समीप मंगलवार की अलसुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है घटना के मुताबिक बाँधवगढ़ टाइगर रिसर्व के निजी रिसोर्ट में कार्यरत कर्मचारी सोनेलाल यादव पिता स्वामीदीन सुबह बाइक से ताला से अपने घर जा रहा था मानपुर-शहडोल मार्ग पर स्थित प्रवीण हार्डवेयर के समीप सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक UP 15 ET 5329 से टकरा गया इस जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मानपुर थाना में दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पंहुची और 108 एम्बुलेंस की मदद से शव मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



घटना के संबंध मर्ग कायम किया जाकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है वहीं ठोकर मारने वाले ट्रक को पुलिस में अभिरक्षा में लेकर थाने में खड़ा कराया है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने