Top News

33 केव्ही लाईनों के अत्यावश्यक मेंन्टीनेंस कार्य करने हेतु बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

 

उमरिया - कार्यपालन यंत्री अभियंता विद्युत मण्डल ने बताया कि 33 केव्ही लाईनों के अत्यावश्यक मेंटीनेंस कार्य करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 एवं 27 अप्रैल को 33/11 केव्ही उप केन्द्र चंदिया, कौडि़या, अखड़ार, हर्रवाह, कुदरा फीडर से गुजरने वाले समस्त ग्राम, 28 अप्रैल को उप केंद्र ताला 33/11 केव्ही उप केंद्र ताला, मानपुर, बिजौरी, देवरी फीडर से संबंधित समस्त ग्राम, 30 अप्रैल को 33/11 केव्ही उपकेंद्र उमरिया से निर्गमित 11 केव्ही शहरी एवं ग्रामीण फीडर से संबंधित ग्राम , 1 मई को उच्च कनेक्शन कोल माईंस चपहा एवं पिपरिया में मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विद्युत प्रवाह प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार उक्त समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने