उमरिया। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत ठूठाकुदरी के ग्राम सजनिया में आदिवासी बस्ती विकास योजना अंतर्गत 7 लाख रूपये की लागत के सीसी रोड निर्माण वन चौकी से गुलाब सिंह के घर की ओर तक, 8 लाख रूपये की लागत के पुलिया निर्माण झिरिया नाला तक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)


एक टिप्पणी भेजें