Top News

मानपुर तहसील कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर संपन्न उमरिया

उमरिया। मानपुर तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी मानपुर सिद्धार्थ पटेल के मार्गदर्शन में नगर परिषद मानपुर के लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के उद्देश्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानपुर, सेमरा, सिगुड़ी, गोवर्दे के ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

    मानपुर तहसील में आयोजित शिविर में ग्रामीणो ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची ,प्रधानमंत्री आवास जैसी अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित लाभ के लिए आवेदन किया जिसे संबंधित विभाग की ओर प्रेषित करते हुए समय सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए शिविर में नगर परिषद मानपुर , खाद्य अधिकारी , आर आई, पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने