Top News

गुण्डा बदमाश कासिम हुआ एनएसए में निरूद्ध

उमरिया-थाना नौरोजाबाद क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना कासिम खान पिता मुमताज खान निवासी विन्ध्या कालोनी नौरोजाबाद जो कि लगातार अपराध घटित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर रहा था पूर्व में अनावेदक का जिला बदर भी किया गया था किन्तु इस अवधि में भी अपने घर में छिपा रहा पुलिस के द्वारा पकड़ने पर इसके परिजनों की मदद से छीना झपटी कर भाग गया था जिस पर इसके संपूर्ण परिवार के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरप्तार कर जेल भेजा गया था किन्तु फिर भी आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण जिले के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सिन्हा जी के द्वारा एनएसए के तहत प्रतिवेदन तैयार कर श्रीमान कलेक्टर महोदय संजीव श्रीवास्तव के समक्ष पेश किया जो सुनवाई उपरान्त माननीय कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार आरोपी कासिम खान को एनएसए के तहत निरूद्ध किये जाने संबंधी आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी नौरोजाबाद डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह व उनकी पुलिस टीम उनि राजभान धुर्वे, सउनि वीरेन्द्र सिंह, सउनि उमेश सिंह व प्रआर 241 महेश मिश्रा, द्वारा आरोपी कासिम खान को गिरप्तार कर केन्द्रीय कारागार जिला रीवा में निरूद्ध कराया गया है । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने