Top News

सीएम हेल्प लाईन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें अधिकारी- कलेक्टर

उमरिया- समाधान आनलाईन मे चयनित विषयों की सीएम हेल्प लाईन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक मे जिला प्रमुख अधिकारियो को दिये है। उन्होने कहा कि 300 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतो का निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतो का निराकरण सतुष्टि पूर्वक ही किया जाये। एल 1 के अधिकारी नियमित रूप से सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की मानीटरिंग करे तथा उनका निराकरण भी सुनिश्चित करायें। बैठक मे अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी सहित विभिन्न विभागो के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थ्ति रहें।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने