Top News

घुनघुटी के जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत, शिकार या आपसी संघर्ष जाँच के बाद होगा खुलासा

उमरिया जिले में घुनघुटी के जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत, शिकार या आपसी संघर्ष जाँच के बाद होगा खुलासा,समीप ही खोले जा रहे कोल ब्लॉक से वन्य जीव कारिडोर को खतरा


Suspicious death of a leopard in the Ghunghuti forest; whether it was due to hunting or an inter-animal conflict will be revealed following an investigation.

See video:-




उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत घुनघुटी के जंगल में तेंदुए का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है घटना आरएफ 233 अमहाई धार नाला के समीप की है जहाँ तेंदुए का शव मिला है इस मामले में शिकार स्वाभाविक मौत या आपसी संघर्ष से तेंदुए की मौत की आशंका जताई जा रही है घटना की जानकारी के बाद वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पंहुचे और घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है, इसके अलावा मौके पर डॉग स्कॉइड एवं फॉरेसिक टीम की मदद से भी तेंदुए की मौत के कारणों की तलाश शुरू कर दी गई है,
बता दें घुनघुटी से लगे जंगलों से लगे हुए क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा नौ कोल ब्लॉक की अनुमति दी गई बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की सीमा से लगे होने के कारण पर्यावरण विद एवं जानकारों द्वारा कोल ब्लॉक से वन्य जीवो के कारिडोर प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।
-:ब्यूरो रिपोर्ट



Post a Comment

और नया पुराने