Top News

पिपरिया कोल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर सैकड़ों ग्रामीण, हैवी ब्लास्टिंग बंद करने की मांग।

पिपरिया कोल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर सैकड़ों ग्रामीण, हैवी ब्लास्टिंग बंद करने की मांग।



Hundreds of villagers stage a sit-in protest against Pipariya Coal management, demanding a halt to heavy blasting.

See video:




SECL की पिपरिया कोल माइंस की हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में खदान के प्रवेश द्वार में बैठे सैकड़ों ग्रामीण, पिपरिया, सेमरिया सहित कुआँ विलाईकाँप के ग्रामीण शामिल, हैवी ब्लास्टिंग पूर्णतः बंद कराने की मांग

बड़ी ख़बर उमरिया जिले से है जहाँ SECL की पिपरिया कोयला खदान के सामने सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैँ, हाथो में महात्मा गाँधी और डॉ भीमराव अम्बेडकर की तख्ती लिए हुए ये ग्रामीण अपने गाँव में कोल प्रबंधन द्वारा कोयला खनन के लिए कराई जा रही हैवी ब्लास्टिंग का विरोध कर रहे हैँ, ग्रामीणो का कहना है की देर रात हैवी ब्लास्टिंग होने से उनके घरों एवं छतो में दरार आ चुकी है कभी भी घर गिर सकते हैँ, ग्रामीण दहशत में जी रहे हैँ, कोल प्रबंधन जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से शिकायत के बाद भी हैवी ब्लास्टिंग बंद नहीं की जा रही है जिसके कारण ग्रामीणो को खदान के प्रवेश द्वार पर ही धरना देना पड़ रहा है,इस आंदोलन में ग्राम पिपरिया सेमारिया सहित विलाई काँप कुआँ गाँव के ग्रामीण शामिल हैँ ग्रामीणो ने चेतावनी दी है जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने