पकड़े गए जंगली सूअर के दो शिकारी,कुल्हाड़ी से किया था शिकार।
Two wild boar poachers caught; they had hunted the animal using an axe.
See video:
उमरिया।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पतौर अन्तर्गत बीट पतौर बी में वन अमले के द्वारा पैदल मानसूनी गश्ती के दौरान दो व्यक्तियो के द्वारा दिखाई देने पर चारो तरफ से घेराबंदी बनाकर पकड़ा गया एवं तलाशी के दौरान उनके पास से एक नग मृत जंगली सुअर का शव गमछे मे लपेटा हुआ उम्र लगभग 03 माह,कुल्हाड़ी दो नग मौके से जप्त किया गया, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने के पश्चात् उनके निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी पतौर द्वारा अपनी टीम के साथ आवश्यक कार्रवाई की गई। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि जंगली सुअर का शिकार मांस खाने के उद्देश्य से किये है, आरोपियों की पहचान रामलाल उर्फ चूट्दनी बैगा पिता बंगाली बैगा उम्र 42 वर्ष साकिन उमरिया बकेली थाना-इंदवार, जिला-उमरिया (म.प्र.) एवं सनी बैगा पिता सुन्नी बैगा उम्र 20 वर्ष साकिन उमरिया बकेली थाना-इंदवार, जिला-उमरिया (म.प्र.) के रूप में की गई है।
प्रकरण दर्ज करने के पश्चात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आज दिनांक 13.08.2026 को उमरिया जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में राहुल किरार परिक्षेत्र अधिकारी पतौर,बालेन्द्र कुमार मिश्रा उपवनक्षेत्रपाल,बबलूलाल झारिया वनपाल,बीरेन्द्र सिंह वनपाल,रज्जू सिंह पेन्द्रे वनरक्षक,कैलाश प्रसाद चौधरी वनरक्षक,फत्ते सिंह वनरक्षक,वीरेन्द्र कुमार पटेल वनरक्षक एवं कु. रमा विश्वकर्मा वनरक्षक आदि का विशेष योगदान रहा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें