Top News

कटनी - अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन छोड़ भागा ऑपरेटर।

 


कटनी जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैमोर थाना क्षेत्र के विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम खिरवा (जमुआनी कला) में चल रहे लाइम स्टोन के अवैध उत्खनन का भंडाफोड़ किया है। खास बात यह है कि जिस खदान में खनन हो रहा था, वह पिछले 5 वर्षों से बंद बताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया और देर रात छापेमारी की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


माइनिंग अधिकारी रत्नेश दीक्षित के अनुसार, इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां अवैध खनन के पुख्ता सबूत मिले। विभाग की टीम को देखते ही पोकलेन मशीन का ऑपरेटर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बाद में दूसरी खदान से ऑपरेटर बुलाकर मशीन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बंद पड़ी खदान में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। स्थानीय स्तर पर सरपंच जगदीश पटेल का नाम भी सामने आ रहा है, फिलहाल टीम कल देर रात से आज दिनांक तक मौके पर जांच और दस्तावेजी कार्रवाई में जुटी रही।



मामले में माइनिंग अधिकारी का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम भेजी गई और मौके से एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है, जांच जारी है। वही जब माइनिंग अधिकारी से जिस ग्राम में अवैध उत्खनन हो रहा था यह पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ग्राम का नाम नहीं मालूम वहीं ग्राम सचिव संतोष पटेल ने खनन की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।


हालांकि, अधिकारी और स्थानीय जिम्मेदारों के बयानों में विरोधाभास कई सवाल खड़े कर रहा है, क्या लंबे समय से चल रहे इस अवैध खेल पर जिम्मेदारों की नजर नहीं थी, या फिर सब कुछ जानकर भी अनदेखा किया जा रहा था।फिलहाल खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि जांच में किन बड़े नामों का खुलासा होता है और अवैध खनन के इस नेटवर्क पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है। साथी ही जो अवैध खनन हुआ है कितने घन मीटर हुआ है। इसकी जांच होंगी कि नहीं  या फिर  पोकलेन मशीन जप्त कर ही माइनिंग विभाग पीठ थपथपाता नजर आएगा।


Post a Comment

और नया पुराने