Top News

खेत में फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से रामफल यादव की मौत, मवेशी चराने गए थे खेत

खेत में फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से रामफल यादव की मौत, मवेशी चराने गए थे खेत


Ramphal Yadav died after coming into contact with an electric current spread across a field; he had gone to the field to graze his cattm44:-



उमरिया। जिले के भरौला गांव में खेत में फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से मवेशी चराने वाले रामफल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, भरौला निवासी रामफल यादव मवेशी चराने का काम करते थे। बीते दिन मवेशी चराने के लिए घर से निकले रामफल जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान वह खेत में बिजली के करंट की चपेट में फंसे मिले। हादसे में उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।
खेत में किसने फैलाया करंट?
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि खेत में बिजली का करंट किन परिस्थितियों में फैलाया गयाखेत में फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से रामफल यादव की मौत, मवेशी चराने गए थे खेत था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या खेत में जानबूझकर करंट प्रवाहित किया गया था या हादसा किसी अन्य कारण से हुआ? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदार व्यक्ति के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना ने खेतों में बिजली के करंट से होने वाले हादसों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Qarant News | उमरिया

Post a Comment

और नया पुराने