Top News

कटनी – करोड़ों की जमीन पर दबंगों की दबंगई, बनी हुई बाउंड्रीवाल तोड़ी।

 

कटनी।। कटनी जिले में प्राइवेट जमीन पर कब्ज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी देने के बाद बनी हुई बाउंड्रीवाल को तोड़कर गिरा दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।



मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र का है। बरगवां निवासी पैट्रिक डन ने कटनी के एडीएम और तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनकी करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन, जो एलआईसी ऑफिस के पीछे स्थित है, वहां कुछ असामाजिक तत्व लगातार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे। जमीन की सुरक्षा के लिए वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था, लेकिन दबंगों ने मौके पर पहुंचकर दीवार को तोड़कर गिरा दिया।


बताया जा रहा है कि जमीन खसरा नंबर 209, 210 और 211 में दर्ज है, जो पटवारी हल्का बरगवां, तहसील कटनी नगर, जिला कटनी में स्थित है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह इस जमीन के वैध मालिक और कब्जाधारी हैं और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था।

पीड़ित पक्ष के मैनेजर का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व निर्माण स्थल पर पहुंचकर मजदूरों को धमका रहे थे और काम बंद कराने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पैसे की मांग भी की जा रही थी और रकम न देने पर निर्माण कार्य रुकवाने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी।


शिकायतकर्ता का कहना है कि जब बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा हो गया, तो उन्हीं तत्वों ने आकर दीवार को तोड़कर धराशायी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही माधवनगर के थाना प्रभारी संजय दुबे ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उच्चित कार्यवाही की जाएगी। अब देखना होगा कि इस मामले में जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है।



Post a Comment

और नया पुराने