सहायक प्रबंधक जल निगम एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को कलेक्टर ने थमाया शोकाज नोटिस।
The Collector issued a show-cause notice to the Assistant Manager of the Water Corporation and the Executive Engineer of the Water Resources Department.
उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक से अनुपस्थित रहने पर सहायक प्रबंधक जल निगम उमरिया राहुल मिश्रा तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सरोज सिंह ठाकुर को शो काज नोटिस जारी किया है तथा कहा है कि आप अपना उत्तर तीन दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। उत्तर समाधानकारक व समय सीमा मे प्राप्त नही होने की स्थिति मे एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगे।
विदित हो कि सहायक प्रबंधक जल निगम उमरिया राहुल मिश्रा 20 जुलाई को आयोजित समय-सीमा बैठक से अनुपस्थित पाये गये हैं । इसी प्रकार 13 जून को भी श्री मिश्रा देर से समय-सीमा बैठक में उपस्थित हुए थे जबकि समय-सीम बैठक 10.30 बजे से प्रारंभ हो जाती है और श्री मिश्रा 11 बजे बैठक में पहुंचते हैं जब तक आपके विभाग का समय निकल चुका होता है और विभाग के लंबित समय-सीमा पत्रों एवं सी.एम. हेल्प लाइन शिकायतों की समीक्षा नहीं हो पाती है। यह स्थिति आपत्ति जनक है।
इसी तरह कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सरोज सिंह ठाकुर 20 जुलाई को आयोजित समय सीमा की बैठक से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिससे विभाग से संबंधित लंबित समय सीमा एवं सीएम हेल्पलाइन शिकातयों की समीक्षा नही हो सकी , जो आपत्ति जनक है।
कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों का उक्त कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों की अवेहलना एवं अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्यविमुखता का परिचायक है जो म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें