आप नेता उषा कोल ने ली कांग्रेस की सदस्यता,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार कांग्रेस की रैली में हुए शामिल।
AAP leader Usha Kol joined Congress, Leader of Opposition Umang Singar joined the Congress rally.
उमरिया में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित आदिवासी किसान मजदूर अधिकार रैली में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,राज्य की भाजपा सरकार पर बोला हमला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं आप नेता ऊषा कोल अपने समर्थकों के साथ हुई कांग्रेस में हुई शामिल।
उमरिया के पुराना बस स्टैंड परिसर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आदिवासी किसान मजदूर अधिकार रैली का आयोजन किया गया जिसमे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने हिस्सा लिया इस दौरान विधायक निशीथ पटेल एवं फुंदेलाल मार्को के अलावा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,आयोजन के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान की केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है,उमंग सिंगार ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार है,आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है,सदन में सरकार के मंत्री झूठे आकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं कांग्रेस सरकार जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रही है,आयोजन के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल अपने समर्थकों के कांग्रेस की सदस्यता ली है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें