जनसेवा,समाज कल्याण और जिले के विकास को समर्पित रहा भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का एक वर्षीय कार्यकाल,
The one-year tenure of BJP District President Ashutosh Agarwal was dedicated to public service, social welfare and development of the district.
उमरिया।। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के 1 वर्ष का कार्यकाल जनसेवा,समाज कल्याण और जिले के विकास को समर्पित रहा है,संगठन ने इन्हें 15 जनवरी 2025 को उमरिया जिले के बीजेपी अध्यक्ष के रूप में घोषणा कर संगठन की जिम्मेदारी सौपी थी,जिसके आज एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं,इस 1 वर्ष में श्री अग्रवाल ने संगठन के द्वारा दिए गए तमाम दायित्वों और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ बखूबी निर्वहन किया है उनके 1 वर्ष के कार्यकाल को संगठन के प्रति सेवा और समर्पण के तौर जाना जा रहा है।
आशुतोष अग्रवाल ने इस 1 वर्ष में जहां पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को एकजुट कर एक धागे में पिरोया,वहीं संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को पूरे दिशा निर्देशों के तहत सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया है। उन्होंने जिस तरीके से पूरे जिले में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर पूरे तालमेल के साथ एकजुट कर संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संपन्न करा रहे हैं, इसके पीछे की वजह उनका सरल स्वभाव और उनके प्रति कार्यकर्ताओं का विश्वास रहा है।
आशुतोष अग्रवाल छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है इस दौरान वह संगठन के विभिन्न दायित्वों में भी रहे हैं। साल 2006 में वह पहली बार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाये गए। तब 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जिले की दोनों विधानसभा सीट में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई थी। वह राजनीति में हमेशा सक्रिय रहे हैं, यही वजह है कि उन्हें भाजपा ने दोबारा जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने के कारण आज उनका अनुभव जिला स्तर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। उनके भीतर संगठन नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरी है। बीते समय में विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी क्षमता और दृण इच्छा शक्ति से हमेशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। निश्चित रूप से इतने अनुभवी नेतृत्व क्षमतावान नेता का सानिध्य जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को मिल रहा है जिससे आने वाले समय में कई सालों तक संगठन को मजबूती प्रदान होती रहेगी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें