अखिल भारतीय बाघ गणना के प्रशिक्षण की तैयारियों में जुटा बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन
Bandhavgarh Tiger Reserve management is busy preparing for the training of All India Tiger Census.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 की तैयारी में जुटा हुआ है इसी के तहत दिनांक 3.11.2025 से 5.11. 2025 तक ईको सेंटर, ताला में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा वन मंडल स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं समन्वय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 06 वन मंडलों से आने वाले 40 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं विभिन्न वनमंडलों में मास्टर ट्रेनर तैयार किये जाएंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे वन मंडल कटनी, दक्षिण शहडोल, उमरिया, उमरिया वन विकास निगम एवं अनूपपुर के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे।
उपरोक्त सभी वन मंडलों में होने वाले अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के कार्य के क्रियान्वयन हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नोडल ऑफिस होगा।
दिनांक 3.11.2025 से 5.11.2025 तक होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण में क्लासरूम प्रेजेंटेशन के साथ फील्ड सत्र भी आयोजित किए जाएंगे एवं बाघ आकलन के दौरान होने वाले मांसाहारी वन्यप्राणी साक्ष्य एकत्रीकरण एवं ट्रांजैक्ट लाइन सर्वे में प्रयोग होने वाले उपकरणों के परिचालन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा कैमरा ट्रैपिंग एवं डाटा कलेक्शन पर भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि बाघों की संख्या की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें