Top News

उमरिया में हर घर तिरंगा अभियान जारी,बांधवगढ़ में कमिश्नर,जिला मुख्यालय में कलेक्टर और नगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा।

उमरिया में हर घर तिरंगा अभियान जारी,बांधवगढ़ में कमिश्नर,जिला मुख्यालय में कलेक्टर और नगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा।




उमरिया।जिले में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान की धूम दिखाई दी है,जिला प्रशासन से लेकर पुलिस सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अलग अलग मोर्चों में अभियान का आयोजन कर तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई है।
मंगलवार की सुबह कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया आयोजन में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या,एसडीएम बांधवगढ़ कमलेश राम नीरज डिप्टी कलेक्टर हरनीत कौर कलसी सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान सहित प्रशासनिक अधिकारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


बांधवगढ़ में निकाली गई रैली




उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मुख्यालय ताला में संभागीय कमिश्नर सुरभि गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया आयोजन में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सीईओ जिला पंचायत सीईओ एसडीएम टीआर नाग समेत भारी संख्या में स्कूली छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

नगर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा



जिला मुख्यालय में मंगलवार को हो दोपहर बाद भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया आयोजन में महामंत्री दीपक छतवानी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं 




हालांकि इस दौरान नगर में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह बराबर बना रहा और बारिश के बावजूद नगर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने