उमरिया के लाल प्रमोद का अंतरराष्ट्रीय कराते रेफरी/जज की परीक्षा के लिए चयनित,श्रीलंका में दिखाएंगे जौहर।
उमरिया।जिला कराते एसोसिएशन उमरिया के अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय कराते रेफरी/जज की परीक्षा के लिए चयनित किया गया है जो की 2 जुलाई से 6 जुलाई तक श्रीलंका के कोलम्बो मे अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता व रेफरी जज की परीक्षा आयोजित होनी है वही प्रमोद द्वारा लगातार 15 वर्ष तक जिले के पाली मे लगभग चार हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन भी किया है बताया गया की मध्यप्रदेश स्पोर्टस कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन के प्रमोद को पहली बार रेफरी /जज की परीक्षा के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
उमरिया के लाल प्रमोद का अंतरराष्ट्रीय कराते रेफरी/जज की परीक्षा के लिए चयनित,श्रीलंका में दिखाएंगे जौहर।
इसके पूर्व भी खिलाडी के रूप मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मलेशिया मे कास्य पदक विजेता रह चुके है इस अवसर पर जिला कराते एसोसिएशन उमरिया के चेयरमेन संतोष द्विवेदी, उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव रितेश कुशवाहा ने प्रमोद को शुभकामनायें प्रदान की है।
उमरिया के लाल प्रमोद का अंतरराष्ट्रीय कराते रेफरी/जज की परीक्षा के लिए चयनित,श्रीलंका में दिखाएंगे जौहर।
(अंजनी राय)
0 टिप्पणियाँ