Ticker

6/recent/ticker-posts

अचानकमार टाइगर रिज़र्व की बड़ी उपलब्धि, M-StriPES रिपोर्ट में फिर अव्वल दर्जा

अचानकमार टाइगर रिज़र्व की बड़ी उपलब्धि, M-StriPES रिपोर्ट में फिर अव्वल दर्जा


बिलासपुर।अचानकमार टाइगर रिज़र्व ने मई 2025 की M-StriPES (Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status) रिपोर्ट में एक बार फिर मध्य भारत के सभी टाइगर रिज़र्व्स में सबसे अधिक पेट्रोलिंग इंटेंसिटी दर्ज की है।


अचानकमार टाइगर रिज़र्व की बड़ी उपलब्धि, M-StriPES रिपोर्ट में फिर अव्वल दर्जा


रिज़र्व ने वर्ष 2025 में लगातार पाँचवें महीने फुट पेट्रोलिंग इंटेंसिटी के क्षेत्र में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। यह उपलब्धि वन कर्मचारियों की सतत मेहनत, क्षेत्रीय निगरानी, और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अचानकमार टाइगर रिज़र्व की बड़ी उपलब्धि, M-StriPES रिपोर्ट में फिर अव्वल दर्जा


प्रबंधन द्वारा निरंतर गश्ती निगरानी, मानव-पशु संघर्ष की रोकथाम, और अवैध गतिविधियों पर अंकुश हेतु आधुनिक तकनीकों एवं फील्ड स्टाफ की तैनाती में विशेष ध्यान दिया गया है।

अचानकमार टाइगर रिज़र्व की बड़ी उपलब्धि, M-StriPES रिपोर्ट में फिर अव्वल दर्जा


अचानकमार टाइगर रिज़र्व प्रबंधन इस उपलब्धि को क्षेत्रीय स्टाफ और स्थानीय समुदायों की संयुक्त भागीदारी का परिणाम मानता है और भविष्य में भी संरक्षण प्रयासों को और सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ