Ticker

6/recent/ticker-posts

विकलांग युवक से अंतर्जातीय विवाह कर प्रियंका ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में हुई शामिल।

विकलांग युवक से अंतर्जातीय विवाह कर प्रियंका ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में हुई शामिल




उमरिया।मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से सामाजिक समरसता की एक अनोखी मिसाल सामने आई है,जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम बांका निवासी प्रियंका यादव ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल होकर विवाह किया है विवाह की खास बात यह कि समाज के दस्तूरों को तोड़ते हुए प्रियंका ने जनजातीय समुदाय के विकलांग युवक बलजीत सिंह गोंड के साथ स्वयं की इच्छा से विवाह किया है,प्रियंका ने बताया है उसे विवाह हेतु पसंद के वर की तलाश थी जो बलजीत सिंह का साथ मिलने से पूरी हालांकि जान पहचान से शादी तक का सफर लगभग तीन वर्षों में पूरा हुआ,प्रियंका ने कक्षा नौ तो बलवीर ने कक्षा दस तक की पढ़ाई की है साधारण परिवेश में पले बढ़े दोनों नव दंपति के लिए मध्यप्रदेश सरकार की कन्या विवाह योजना सहायक सिद्ध हुई और दोनों ने सामूहिक विवाह के दिन अपना विवाह रचा लिया।

50 फीसदी विकलांग है पति।

ग्राम बांका निवासी प्रियंका ने गांव के ही बलवीर सिंह गोंड से विवाह अपनी मर्जी से किया है,बलवीर पैर से विकलांग हैं चिकित्सकीय दल ने 50 फीसदी विकलांग का प्रमाण पत्र जारी किया है,प्रियंका ने इन परिस्थितियों में भी बलवीर को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है जो अपने आप में संघर्ष और समर्पण की मिशाल है।

प्रभारी मंत्री बने गवाह

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रियंका और बलवीर के विवाह आयोजन में जिले के प्रभारी एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान मौजूद रहे,इसके अलावा जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा समेत तमाम पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक समेत जन प्रतिनिधि शामिल रहे।


विकलांग युवक से अंतर्जातीय विवाह कर प्रियंका ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में हुई शामिल

जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरनीत कौर कलसी ने बताया कि करकेली जनपद क्षेत्र में सात मई को आयोजित हुआ है जिसके लिए पूर्व से ग्रामों में मुनादी कर जानकारी भेजी गई थी,सूचना के बाद ग्राम बांका निवासी प्रियंका ने भी अंतर्जातीय विवाह का आवेदन किया प्रशासन ने भी इस विवाह को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई है,जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया है कि अंतर्जातीय विवाह कर प्रियंका ने सामाजिक समरसता की मिशाल पेश की है कलेक्टर ने वर एवं वधु को आगामी जीवन की शुभकामनाएं भी दी हैं।

विकलांग युवक से अंतर्जातीय विवाह कर प्रियंका ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में हुई शामिल
(ब्यूरो रिपोर्ट)



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ