कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नहीं हो सके शामिल।
उमरिया में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली संपन्न,नहीं शामिल हो सके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव सहित प्रदेश के कई विधायक एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल,कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार एवं जमकर साधा निशाना।
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नहीं हो सके शामिल।
जिला मुख्यालय उमरिया में मंगलवार को कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को शामिल होना था लेकिन देरी के कारण कांग्रेस की रैली एवं अन्य आयोजन बैगर प्रदेश अध्यक्ष के शामिल हुए संपन्न हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली आयोजित की गई और गांधी चौक में आम सभा को संबोधित किया गया इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं विधायकों ने राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए उन्हें जनता का हक झीनने और संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन करने वाला बताया कांग्रेस ने आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह सहित उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग की है,आयोजन में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे,विधायक बालाघाट अनुभा मुंजारे,विधायक पुष्पराजगढ़ फूदेलाल सिंह विधायक डिंडोरी ओंकार सिंह मरकाम सहित उमरिया के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा त्रिभुवन प्रताप सिंह,सदस्य जिला पंचायत सावित्री सिंह,समेत कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)
0 टिप्पणियाँ