Top News

धारणाधिकार के तहत नगर में 51 हिताग्रहियों को विधायक एवं कलेक्टर ने बांटे अधिकार पत्र।



उमरिया।मध्यप्रदेश शासन की अति महत्वाकांक्षी धारणाधिकार योजना के तहत उमरिया नगर के 51 शासकीय भूमि पर कब्जाधारियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक शिवनारायण सिंह एवं कलेक्टर धरनेंद्र जैन ने अधिकार पत्र का वितरण किया है,इस दौरान विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार जनता की हर समस्यायों को निदान करने के लिए 24 घंटे तत्पर है शासकीय भूमि पर आवास बनाकर रहने वालो को अब किसी प्रकार के भय का सामना नही करना पड़ेगा,पूर्व सांसद ज्ञान सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर बनाए गए धारणाधिकार अधिनियम का उमरिया जिले में मूर्त रूप दिया गया है जिले में अब तक 127 लोगों को अधिकार पत्र दिया जा चुका है आज 51 हितग्राहियों को मिलाकर कुल 178 परिवार लाभान्वित हो चुके हैं शेष हितग्राहियों को जांच उपरांत शीघ्र पट्टा प्रदान किया जाएगा,कलेक्टर धरनेंद्र कुमार जैन ने कहा की धारणाधिकार के तहत प्राप्त पट्टो से हितग्राही बैंक लोन लेकर अपने लिए अच्छे घर का निर्माण करा सकता है,भविष्य की चिंताओं से मुक्त कर देने वाली यह योजना निश्चित ही आम जन के लिए लाभकारी है,इस दौरान अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम,शंभूलाल खट्टर,अशोक तिवारी,वीरेंद्र द्विवेदी,दिलीप सचदेव,राजा तिवारी एवं अधिकार पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राही मौजूद रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने