Top News

तेंदूए के हमले से 5 वर्षीय बालिका घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती इलाज जारी



उमरिया ।जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा बफर सीमा से लगे एक गांव में घर में घुसकर एक तेंदुए ने पांच वर्षीय मासूम बालिका के ऊपर हमला कर घायल कर दिया है,घटना ग्राम बेल्दी की है जहां मध्यरात्रि तेंदुए ने हाला कर बालिका निशा पिता लल्लाराम यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया है,घटना के बाद से गांव में अफरातफरी का माहौल है,वहीं घायल बालिका को नजदीकी बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार शुरू किया प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है,जहां वह उपाचारारत है,बता दें टाइगर रिजर्व के समीपी गांवों में हिंसक वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनजीवन में वन्य जीवों की दहशत बरकरार है।


Post a Comment

और नया पुराने