उमरिया के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे पार्क प्रबंधन ने इलाज हेतु जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है,घटना पार्क के धामोखर बफर परिक्षेत्र की है जहां के आरएफ 103 में गुरुवार की शाम की है जहां मवेशी चरा रहे चरवाहे बहादुर सिंह उम्र 65 वर्ष के ऊपर झाडी में छिपे बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है घटना की जानकारी के बाद पार्क का अमला मौके पर पंहुचा और घायल को लेकर जिला अस्पताल पंहुचा है जहां उसका उपचार किया जा रहा है,परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया है की घायल की हालत स्थिर है और प्रबंधन उसका पूरा इलाज करा रहा है।
बाघ के हमले से चरवाहा घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।
Arun Kumar tripathi
0


एक टिप्पणी भेजें