Top News

बाघ के हमले से 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत,जंगल में महुआ बीनने के दौरान की घटना।



उमरिया।जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत घुनघुटी परिक्षेत्र के जमडी़ के नेऊसा के जंगल में महिला पर बाघ ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मिली,मृत महिला जंगल में महुआ बीनने गई थी जिस दौरान यह हादसा हुआ है,चौकी प्रभारी भूपेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला का नाम राम बाई पति शिवरतन सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नेऊसा की रहने वाली है जिसकी मौत बाघ के हमले से हुई है साथ ही जानकारी लगते ही वन विभाग और पुलिस विभाग पहुंचे आगे की कार्यवाही की जा रही है।




(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने