Top News

पांच हजार जवारा कलशों के साथ माता बिरासिनी मंदिर से निकला जुलूस, नगर में फैली हरियाली की चादर।



उमरिया के प्रसिद्ध बिरासिनी मंदिर से नवरात्रि की नवमी के दिन निकाला पांच हजार जावरा कलशों का भव्य विसर्जन जुलूस,जिले भर के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा,नगर में फैली हरियाली की चादर।

उमारिया।जिले के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बिरासिनी माता मंदिर बिरसिंहपुर पाली में नवरात्रि की नवमी के दिन पांच हजार दो सौ कलशों का विशाल एवं भव्य जवारा विसर्जन जुलूस निकाला गया है,

देखें भव्य तस्वीरें





माता बिरासिनी के दरबार से जावरा जुलूस नगर भ्रमण पर निकला और मुख्य मार्गो एवं चौराहों से होते हुए प्राचीन सगरा मंदिर में पारंपरिक जावरा कलशों का विसर्जन किया गया है इस दौरान पूरे जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए एकजुट हुए थे श्रद्धालुओ ने माता बिरासिनी से अपने मन की मनोकामना मांगी।





विसर्जन जुलूस में  जनजतीय कार्य मंत्री मीना सिंह,बिरासिनी मंदिर समिति के पदाधिकारी जिले के कलेक्टर एसपी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने