Top News

दीवार लेखन एवं रैली के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश

 


उमरिया - भारत निर्वाचन आयोग व्दारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए उमरिया जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों 89 बांधवगढ़, 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न होगा । जिले में स्वीप प्लान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मतदाताओं को किया जा रहा है। मानपुर विधानभा क्षेत्र के ग्राम मझगवां में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसी तरह नरवार ग्राम में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को किया गया। दीवार लेखन के माध्यम से चाहे नर हो या नारी, मतदान सबकी जिम्मेदारी, छोडो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, जन जन की यही पुकार-वोट डालो अबकी बार, बनो देश के भाग्य विधाता- सब जागो प्यारे मतदाता, वोट डालने जाना है-अपना फर्ज निभाना है आदि नारो को अंकित किया गया है।



(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने