Top News

नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नाम निर्देशन पत्र भरे गये

 

उमरिया।भारत निर्वाचन आयोग व्दारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों व्दारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के 30 अक्टूबर अंतिम तारीख थी । 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र मे अंतिम दिन 13 अभ्यर्थियों व्दारा नाम निर्देषन पत्र रिटर्निग आफीसर कमलेश पुरी के समक्ष प्रस्तुत किये गये । नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में तिलकराज सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, राज कुमार बैगा विंन्ध्य जनता पार्टी, बिन्दे सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, रोषनी सिंह निर्दलीय, राजेंद्र प्रसाद बैगा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटी, छत्रपति बैगा निर्दलीय, उषा कोल आम आदमी पार्टी, सीमा सिंह निर्दलीय, देवलाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, शंभू सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी , राधेष्याम कुकेड़िया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी , अमर कोल आम आदमी पार्टी तथा रेखा कोल गोडवाना गणतंत्र पार्टी शामिल है । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने