Top News

नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र भरे गये

 

उमरिया  ।  भारत निर्वाचन आयोग व्दारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों व्दारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के 30 अक्टूबर अंतिम तारीख थी । 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे अंतिम दिन 8 अभ्यर्थियों व्दारा 9 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निग आफीसर अमित सिंह के समक्ष प्रस्तुत किये गये   ।

 नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में सावित्री सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, बाला प्रसाद सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 2 नाम निर्देशन पत्र, चमरू सिंह निर्दलीय,  माधुरी सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सावित्री बाई सपाक्स पार्टी, राजभान सिंह बडकरेे पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक, कांती देवी निर्दलीय, जगदीष सिंह विंन्ध्य जनता पार्टी   शामिल है । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने