Top News

सी ई ओ जिला पंचायत को सौपा गया अपर कलेक्टर का प्रभार

 

उमरिया .म0प्र0शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल  द्वारा  खेमचंद बोपचे अपर कलेक्टर  का स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर जिला छिंदवाड़ा किया गया है।  कलेक्टर डॉ के डी त्रिपाठी ने आदेश के परिपालन में  खेमचंद बोपचे अपर कलेक्टर को स्थानांतरित जिला छिंदवाड़ा के लिये भारमुक्त कर दिया है। श्री बोपचे अपर कलेक्टर का प्रभार  इला तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया को उनके कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने