Top News

उमरिया जिले के 18 वें कलेक्टर होंगे बुद्धेश कुमार वैद्य,केडी त्रिपाठी का हुआ स्थानन्तरण।




उमरिया (करंट न्यूज़)।राज्य सरकार ने देर रात 13 IAS अफसरों की तबादला सूची जारी करते हुए कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है,जारी सूची में उमरिया में नौ माह पूर्व कलेक्टर बनाये गए केडी त्रिपाठी को वापस भोपाल भेजा गया है वहीं 2014 बैच के आईएएस बुद्धेश कुमार वैद्य को जिले को कमान सौंपी गई है।इसके अलावा उमरिया के पूर्व कलेक्टर रहे संजीव श्रीवास्तव को भिंड जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
पार्टी नेताओं की नाराजगी बनी वजह।

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और जनता को खुश रखने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अमले की होती है लेकिन कलेक्टर केडी त्रिपाठी यहीं असफल होते नजर आए कलेक्टर जनता तो दूर सत्ता पक्ष के नेताओ को साधने में असफल रहे,जिसकी रिपोर्टिंग भोपाल मुख्यालय में होने के बाद उनका स्थानन्तरण कर दिया है वैसे भी चुनावी साल में सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने