Top News

मानपुर में दिखी मानवता को शर्मशार कर देनी वाली तस्वीर,



उमरिया में दिखा मानवता को शर्मशार कर देने वाला दिखा नजारा,मृत गाय को ट्रेक्टर के पीछे लटकाकर बीच बाजार दौड़ता रहा नगर परिषद का ट्रेक्टर।


उमरिया जिले के मानपुर में नगर परिषद के एक शर्मनाक करतूत सामने आई है नगर परिषद द्वारा मृत गाय को ट्रेक्टर के पीछे उल्टा लटकाकर बीच शहर से ले जाया गया,इस दौरान मृत गाय के शरीर से खून और मांस के टुकड़े मार्ग में टूटटूटकर गिर रहे थे,इस नजारे को जिसने देखा उसके मन नगर परिषद की करतूत से घृणा से भर गया है।
देखे वीडियो



हम आपको बता दें किसी भी लावारिस या पालतू मवेशी के मरने पर उसके निष्पादन का जिम्मा स्थानीय निकाय का होता है लेकिन  उसके लिए जरूरी नियम बनाये गए हैं जहां किसी भी मृत पशु के निष्पादन में क्रूरता  नही बरती जानी चाहिए,लेकिन मानपुर नगर परिषद के कर्मचारियों ने नियम कानून के साथ साथ सनातन हिन्दू धर्म मे माता मानी जाने वाली गाय के साथ घृणित और क्रूर वारदात को अंजाम दिया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने