Top News

बाघ के हमले से 61 साल की वृद्ध महिला घायल,मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर।


बाँधवगढ टाइगर रिसर्व में बाघ के हमले से 61 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर घायल,मानपुर बफर परिक्षेत्र की घटना,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया रेफर।



उमरिया।जिले के विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ टाइगर रिसर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत देवरी बीट के जंगल मे महुआ की डोरी बीनने गई एक वृद्ध महिला बिसरती बाई निवासी ग्राम देवरी  के ऊपर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है सूचना के बाद पुलिस और पार्क की टीम मौके पर पंहुची जिसके बाद घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जिसके बाद घायल महिला की गंभीर स्थित देखते हुए चिकित्सको ने उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है,एसडीओ सुधीर मिश्र ने बताया है कि घायल महिला का पूरा उपचार और आवश्यक मदद पार्क प्रबंधन द्वारा की जा रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने