Top News

करकेली मे आयुष मेला संपन्न

 

उमरिया।करकेली ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकेली जिला उमरिया में ब्लाक स्तरीय आयुष मेले का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर आयुर्वेद आधारित दिनचर्या ऋतुचर्या आहार विहार एवं विभिन्न प्रकार के रोगियों का जांच उपरांत निदान एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया । जिला आयुष अधिकारी द्वारा योग के बारे में बृहद रूप से बताया गया आयुष मेले में 424 रोगियों का परामर्श जांच उपरांत निशुल्क दवा का वितरण किया गया ।शिविर में डॉ,विनोद सिंह , डॉ, प्रतीक मिश्रा, एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का आवश्यक सहयोग रहा। 31 मई को पाली तथा 2 जून को मानपुर में आयुष मेला आयोजित किया जाएगा। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने