Top News

डबरौहा एवं पथरहठा में विभिन्न उपकेन्द्रों का विधायक द्वारा भूमिपूजन संपन्न

 

उमरिया - बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक षिवनारायण सिंह द्वारा डबरौंहा एवं पथरहठा मे पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना आर डी एस एस योजना से 33/11 केव्ही उप केंद्र डबरौहा राशि 296.2 लाख रूपये , 33/11 केव्ही उप केंद्र पथरहठा राशि 288.4 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल , कार्यपालन यंत्री , वितरण केद्र प्रभारी, जनपद सदस्य करकेली सरिता सिंह, धनुषधारी सिंह, पंकज तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, सरपंच पथरहठा सोने लाल कोल उपस्थित रहे।

 विधायक बांधवगढ़ षिवनारायण सिंह ने कहा कि विद्युत लोड अधिक होने के कारण वोल्टेज एवं बिजली गुल होने की शिकायते लगातार बढ़ रही थी । इस समस्यां के निदान के लिए विद्युत वितरण केन्द्रों का भूमिपूजन संपन्न हुआ है। ये उप केन्द्र जैसे ही संचालित होगे तो इन समस्याओं का निराकरण स्वमेव हो जाएगा। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने