Top News

तेंदुए के हमले से दो युवक घायल, जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती

 

उमरिया-उमरिया सामान्य वन मण्डल अंतर्गत वन सीमा से लगे ग्राम धनवार निवासी निस्तार के लिए खेतो की ओर गये दो युवको के उपर तेदुए ने हमला कर घायल कर दिया है, जिसके बाद घायलो को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी अनुसार श्रीराम पिता विशाल बैगा उम्र 33 वर्ष , आषा राम गांव के पीछे खेत तरफ शौच के लिए गये हुए थे तभी तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले के बाद तेदुए से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया एवं हल्ला गुहार किया तब जाकर तेदुआ वहां से भाग। घटना के बाद अपने साधन से परिवार जनो के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर के द्वारा इलाज किया गया। वही वन विभाग की तरफ से 1 - 1 हजार रुपए दिए गए है तथा इलाज में जो और खर्च आएगा वो बाद में मिलने की बात कही गई है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने