Top News

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

 

उमरिया/भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आज प्रसिद्ध बैगा चित्रकार श्रीमती जोधइया बाई बैगा को वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों के नागरिक अलंकरण समारोह के प्रथम चरण में यह पुरस्कार प्रदान किया गया. मरिया जिले की श्रीमती जोधइया बाई बैगा दशकों से अपनी चित्रकला से पारंपरिक बैगा जनजातीय संस्कृति और दर्शन को लोकप्रिय बना रही हैं।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने