Top News

शहीदो की स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय सेवको ने रखा दो मिनट का मौन

 

उमरिया.महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रातः  11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में 2 मिनट का मौन रखा गया। कलेक्ट्रेट परिसर में तहसीलदार असवनराम चिरामन, अधीक्षक भू अभिलेख सतीश सोनी, की उपस्थिति में सायरन बजाकर दो मिनट का मौन रखा गया।  इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले विभाग प्रमुखो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी गई।  दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक आल क्लियर सायरन बजाया गया।  


Post a Comment

और नया पुराने