Top News

निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदान केन्द्र तामन्नारा,कुदरा एवं निगहरी का किया निरीक्षण

 

उमरिया .राज्य निर्वाचन आयोग व्दारा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु उमरिया जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक आर आर वामन कर ने करकेली जनपद पंचायत के  कुदरा,तामन्नारा तथा निगहरी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा आयोग के निर्देशानुसार वर्षा को देखते हुए मतदान केंद्रों में की गई तैयारियों, रैम्प, छाया तथा प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर लायजनिंग आफीसर सुनेन्द सदाफल उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने