Top News

नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों का किया गया रेण्डमाइजेशन

 


उमरिया - राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उमरिया जिले में संपन्न होने वाले नगरीय निर्वाचन हेतु उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों का जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, निर्वाचन प्रेक्षक आर आर वामनकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया कलेक्टर सभागार में की गई। प्रथम  एवं द्वितीय चरण में सम्पन्न होने वाले नगरीय निकायों चंदिया, उमरिया, नौरोजाबाद तथा मानपुर नगरीय निकायों हेतु रेण्डमाइजेशन किया गया।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने