Top News

बांधवगढ़ के जंगल मे लगी आग,50 हेक्टेयर का जंगल जलकर राख।


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में देर रात भड़की आग से 50 हेक्टेयर का जंगल जलकर खाक,कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह आग पर पाया गया काबू।


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बार फिर आग ने भीषण तांडव मचाया है,और ताला परिक्षेत्र के दमना बीट के पहाड़ी में आग लग गई है,शुक्रवार शनिवार की दरिमियानी रात टाइगर रिसर्व के परिक्षेत्र ताला के दमना बीट की पहाड़ी में आग लग गई और फैलते चली गई जिसके बाद पूरे विभाग में सनसनी मच गई और सभी अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए वही पहाड़ी में आग बुझाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा और देर रात आग पर काबू पा लिया गया वही सर्चिंग के लिए आसपास के क्षेत्रों से कर्मचारियों को बुलाया गया। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बीएस अन्नागिरी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। और लगभग 50 हेक्टेयर का जंगल जल गया,आग में वन्य जीवों के मरने की भी संभावना है जिसकी जांच की जा रही है वन विभाग की टीम लगातार सर्चिग कर रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने