Top News

जनपद करकेली, पाली एवं मानपुर के समस्त मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किए जानें हेतु अधिकारियो की लगाई गई ड्युटी

 


उमरिया -राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद करकेली, पाली एवं मानपुर के समस्त मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन बिंदुओं पर की जानी है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि वे मतदान केंद्र भवन स्थिति, बारिश को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्र भवन में मतदान के लिए उपर्युक्त है या नही , यदि नही तो सुधार हेतु अभिमत दें। मतदान केंद्र भवन पहुंचने हेतु मार्ग कच्चा, पक्का या पुल, नाले की स्थिति जिसमें पुल नाले मे सुधार कराने की स्थिति के संबंध में स्पष्ट अभिमत दें। पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय , रैंप, विद्युत , फर्नीचर एवं धूप हेतु शेड, खिड़की , दरवाजा की स्थिति यदि सुधार हेतु स्पष्ट अभिमत देें। उपरोक्त अधिकारी अपने आवंटित मतदान केन्द्रों पर उपरोक्तानुसार वर्णित बिंदुओ के आधार  पर 7 जून तक जांच कर स्पष्ट अभिभत के साथ जांच रिपोर्ट इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनश्चित करेंगे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने