Top News

शहडोल में जंगली हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को किया नष्ट।


शहडोल जिले में जंगली हाथियों का उत्पात जारी,ग्राम घनेड में कई घरों को तोड़ा फल सब्जी कर दिए नष्ट।वन विभाग ग्रामीणों को दे रहा समझाइश। 



शहडोल जिले में जंगली हाथियों का कहर लगातार जारी है,गुरुवार-बुधवार की दरिमियानी रात 9 जंगली हाथियों का झुंड व्योहारी वन परिक्षेत्र के ग्राम धनेड पंहुच गया जहां कई घरों को जंगली हाथियों द्वारा तबाह कर दिया गया है घर मे रखा अनाज जंगली हाथियों ने खा लिया इसके अलावा खेतो में लगे फसल भी चट कर गए,जंगली हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने सजगता बरतते हुए गांव पहले ही खाली करा लिया था,लिहाजा कोई जनहानि नही हुई लेकिन जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने