Top News

शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की व्यवस्था महाविद्यालय में उपलब्ध


उमरिया  - प्राचार्य रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय ने बताया कि पुलिस विभाग की भर्ती में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु 1 अप्रैल 2022 से एक माह तक प्रशिक्षण की व्यवस्था (दौड़, लम्बी कूद. शॉटपुट) शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया में उपलब्ध है।

जिला मुख्यालय स्तर के समस्त उत्तीर्ण परीक्षार्थियों से कहा गया है कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की प्रति आधार कार्ड के साथ शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया में प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कराएं तथा प्रातः 7 बजे से प्रातः 8 बजे एवं सायं 6 बजे से 7 बजे तक प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होवें। पंजीयन एवं प्रशिक्षण हेतु जितेन्द्र कुमार, क्रीड़ाधिकारी, शास. महा. उमरिया / प्रशिक्षण प्रभारी, मो.न. 7049356266 , महेन्द्र कनौजिया, क्रीडाधिकारी, शास. आदर्श महा. उमरिया / सहा प्रभारी, मो.नं, 9907541052 से संपर्क किया जा सकता है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने