Top News

12 से 14 आयु वर्ग के बालक, बालिकाओ को कोविड 19 की डोज लगवाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर

उमरिया- कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओ का कोविड 19 टीकाकरण 23 मार्च से प्रारंभ हो गया है। वर्ष 2008, वर्ष 2009 तथा 22 मार्च 2010 तक जन्मे समस्त बालक , बालिकाओं को कोर्विवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। 

 उन्होेंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक आयुक्त आदिवासी जन जातीय कार्य विभाग से कहा है कि दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शासकीय एवं अशासकीय प्राचार्य, कक्षा शिक्षक को निर्देशित करते हुए स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेशन  करने आई टीम को सहयोग प्रदान करें।

(अंजनी राय की रिपोर्ट )

Post a Comment

और नया पुराने