Top News

कन्या शिक्षा परिसर डबरौहा मे विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

उमरिया - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सनत कुमार कश्यप के निर्देशन तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड धमेन्द्र खण्डायत द्वारा कन्या शिक्षा परिसर डबरौहा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर मे उदय सिंह उइके सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग,सहायक  संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या गुप्ता, प्राचार्य सुधा सिंह, सहायक शिक्षक शारदा वर्मा एवं समस्त शिक्षक एवं परिसर के स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश धमेन्द्र खण्डायत सामान्य कानून एवं किशोर न्याय अधिनियम तथा लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा महिला अपराध एवं महिलाओ से संबंधित कानूनों के बारे मे जानकारी दी गई। उदय सिंह उइके द्वारा शिक्षा के अधिकार, श्रम कानूनो के बारे मे जानकारी दी गई । कार्यक्रम में २०० बालिकाओं सहित २२० प्रतिभागियों ने भाग लिया। 



(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने