Top News

उमरिया-16 साल बाद हाकी संघ उमरिया की टीम ने निगम को हराकर फाइनल में किया प्रवेश खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी।



QARANT NEWS :: अंजनी राय::-  जिला हॉकी संघ उमरिया की टीम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए इटारसी में चल रहे अंतर जिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को टीकमगढ़ की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जिला हॉकी संघ की टीम ने 16 साल बाद एक लंबे समय अंतराल के बाद फाइनल में प्रवेश किया है पूर्व हॉकी खिलाड़ी विष्णु भारती ने बताया कि सीमित संसाधनों में उमरिया के हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास कर अपनी क्षमता का परचम लहराया है इस मौके पर जिले के हॉकी प्रेमियों ने स्टेडियम में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर की है और उमरिया हॉकी टीम को फाइनल में जीत की शुभकामनाएं दी है इस मौके पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी राकेश शर्मा नरेंद्र गिरी शंभू शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने